मैं, मैं को खोजती हूं -
वो मुस्कुराती आंखें वह खिलखिलाते लब
वो चेहरे का नूर खोजती हू
मैं, मैं को खोजती हूं |
वो पहला पहला प्यार वो इश्क़ की तकरार
लड़कपन के सपनों को खोजती हूं
मैं, मैं को खोजती हूं |
वो कर्ज वो फर्ज वो जिम्मेदारियों में
मैं, मैं को खोजती हूं -
कभी इन्तेज़र में कभी इंतिहान में
कभी इकरार में खोजती हूं
मैं, मैं को खोजती हूं |
जाने कहां खो गया जाने कब बिछड़ गया
उसे बरसों से खोजती हू
मैं, मैं को खोजती हूं |
No comments:
Post a Comment